ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 25 दिसंबर 2012

...आसमानों की परवाज़ कर


चल  उठ  एक  नई  ज़िंदगी  का  आगाज़  कर,
पेट खाली ही सही आसमानों की परवाज़ कर ।


मान    भी    ले    अब   यह   ज़ि‍द   अच्‍छी   नहीं,
''मि‍ल गया 'यूटोपि‍या' का रास्‍ता'' ये आवाज़ कर ।


लबों पे आने मत दे नाम तख्‍तो-ताज का,
बस   उसको   दुआ   दे,   'जा  राज  कर । 


लाख  करे  कोई  उजालों की बात, बहक मत, 
तू फ़क़त ज़िंदा रह और ज़िंदगी पे नाज कर ।
                                                              १९९५  ई०

                        ०००००

रविवार, 21 अक्टूबर 2012

आँधि‍याँ


जहाँ  दो  पल  बैठा  करते  हम-तुम, 
उन दरख्‍़तों को उड़ा ले गई आँधि‍याँ। 

छुआ करते जि‍न बुलंदि‍यों से आसमाँ, 
उन  परबतों  को उड़ा ले गई आँधि‍याँ। 

महक-महक  उठते  जो  ख़ुशबू  से, 
उन  खतों को उड़ा ले गई आँधि‍याँ। 

सि‍लवट से जि‍नकी भरा होता बि‍छौना, 
उन  करवटों  को  उड़ा ले गई आँधि‍याँ। 

जुटाती    ताक़त    जो    लड़ने    की, 
उन हसरतों को उड़ा ले गई आँधि‍याँ। 

पुख्‍़ता  और  भी जि‍नसे होती उम्‍मीदें, 
उन तोहमतों को उड़ा ले गई आँधि‍याँ। 
                                                           -1995 ई0
                 ००००००

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2010

इंसां को इंसां से........

इंसां को इंसां से  बैर  नहीं है
फि‍र भी इंसां की ख़ैर नहीं है 

ये क़ाति‍ल जुल्‍मी औ' डाकू लुटेरे 
अपने  ही  हैं  सब   ग़ैर   नहीं  हैं 

अच्‍छाई  की   राहें  हैं   हज़ारों
उन पर चलने वाले पैर नहीं हैं 

दूर बहुत दूर होती हैं मंजि‍लें अक्‍सर 
लंबा  सफ़र  है  यह  कोई सैर नहीं है 

        ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

गुरुवार, 25 नवंबर 2010

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं

ग़ज़ल 

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, 
होते हैं और नहीं भी होते हैं। 

सब ढोंग-धतूरे अपने ही मूल्‍क में नहीं, 
अच्‍छे-बुरे लोग हर कहीं होते हैं। 

बेकार पूजते हैं हम अपनी इच्‍छाओं को, 
सब कुछ  पा लेने वाले भी ख़ुश नहीं होते हैं। 

हरे-भरे सपने से जुदा है रोज़गार, 
नहरें खोदने वाले सभी प्‍यासे नहीं होते हैं। 

जि‍से जो समझना था समझा है ख़ुद को, 
सारे ग़लत लोग कभी सही भी होते हैं। 

           :::::::::::::::::::::::::::::
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...